सलमान खान की 'Sikander' नहीं है किसी फिल्म का रीमेक, रिलीज से पहले डायरेक्टर ने उठाया कहानी से पर्दा

A.R. Murugadoss on Sikander Storyline: इस ईद पर सभी को ईदी देते हुए सलमान खान अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' से स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस बीच रुमर्स उड़ रहे थे कि फिल्म सिकंदर किसी अन्य मूवी का रीमेक है। अब इन खबरों पर खुद डायरेक्टर ने जनता को सच बताया है।

A.R. Murugadoss on Sikander Storyline: ईद 2025 में सलमान खान फिर एक बार बड़े परदे पर तूफान मचाने वाले हैं। इस ईद के मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। भाईजान के फैंस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है क्या एक और साउथ फिल्म का रीमेक है? अब इस पर खुद फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फैंस को सच्चाई बताई है। डायरेक्टर ने रिलीज से पहले ही कहानी को लेकर पर्दा उठा दिया है।

A.R. Murugadoss on Sikander Storyline

डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) ने फिल्म सिकंदर (Sikander) की कहानी को लेकर बताया कि यह किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक या कॉपी नहीं है। बल्कि फिल्म ओरिजनल पार्ट का एक अहम हिस्सा जिसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है। इसे पूरी तरह से संतोष नारायणन ने कंपोज किया है। सिर्फ यही डायरेक्टर का कहना है कि संतोष का संगीत फिल्म के एनर्जी और धमाकेदार विजुअल्स से पूरी तरह से मेल खाता है।' डायरेक्टर की इन बातों को सुन फैंस फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है।

End of Feed