Ranbir Kapoor Intense Workout for Love and War: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेता बहुत मेहनत करते हैं। अब सबकी नजर उनकी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर पर है जिसमें वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं। अब इस प्रोजेक्ट के लिए रणबीर कपूर दिन रात एक कर रहे हैं और खूब मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के ट्रेनर ने जिम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप रणबीर कपूर का इंटेंस वर्कआउट देख सकते हैं।
रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के ट्रेनर ट्रेनिंग विद नाम ने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह फ्रंट लीवर पर शानदार ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनका पूरा वेट ऊपर की तरफ है और वह जमीन से सीधा लेटे हुए हैं। इस जबरदस्त एक्सरसाइज के लिए इंसान की बैक और कोर स्ट्रेंथ मजबूत होनी चाहिए। रणबीर कपूर को इतना मुश्किल स्टंट करते देखकर फैंस का मुंह खुला का खुला रह गया। अपने काम के लिए रणबीर कपूर का जुनून इसी से पता चलता है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं कोई उन्हें सबसे ज्यादा मेहनती बता रहा है तो कोई कह रहा है यह बहुत मुश्किल है ट्रेनर की इस पोस्ट को अभिनेता की पत्नी आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने भी लाइक किया है।
बताते चले कि लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) भी नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) के इस प्रोजेक्ट के लिए तीनों ही स्टार्स पूरी मेहनत कर रहे हैं। रणबीर कपूर एक तरफ जहां ट्रेनिंग ले रहे हैं वहीं विक्की कौशल भी फिल्म के लिए काम करने में जुटे हुए हैं।
