बॉलीवुड

Race 4 में विलेन बन सैफ अली खान की नाक में दम करेगा ये एक्टर, रातों-रात मिली थी रोमांस की वजह से पहचान

This Bollywood Actor to Play Villain in Race 4: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 4' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स को एक्टर मिल गया है जो फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए परफेक्ट होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Image

Harshvardhan Rane To Play Race 4 Villain

This Bollywood Actor to Play Villain in Race 4: बॉलीवुड हिन्दी फ्रेंचाइजी फिल्म 'रेस' अपने चौथे पार्ट के लिए काफी चर्चा में हैं। रेस 3 फ्लॉप होने के बाद मेकर्स चौथे पार्ट के लिए तैयार में जुट गए हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि मेकर्स ने विलेन के रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर किया है। अब खबरें कुछ और आ रही है जिसे सुन हर कोई हैरान है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स को आखिरकार 'रेस 4' के लिए अपना विलेन मिल गया है जो हीरो के नाम में दम करने की पूरी काबिलियत रखेगा।

फिल्म 'रेस 4' (Race 4) में विलेन का किरदार और कोई नहीं बल्कि हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) निभाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स कि मानें तो फिल्म 'हसीना दिलरुबा' में एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था जो मेकर्स को काफी पसंद आया। इसी को देखते हुए मेकर्स ने हर्षवर्धन राणे को रेस 4 में विलेन का किरदार निभाने के लिए ऑफर किया। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के सामने आते ही हर्षवर्धन राणे के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक्टर को फिर एक बार विलेन के रोल में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

बता दें रेस 4 में फिर एक बार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबर आई है कि साल 2025 के आखरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article