Salman Khan's Father-Son Moment With Salim Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान के साथ बेहद खास पल शेयर किए हैं। सलमान खान ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ शानदार पिक्स शेयर की हैं, जिनमें दोनों का काउबॉय लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। इतने ही नहीं सलमान खान ने प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिता की अहमियत, उनकी ताकत और उनके व्यक्तित्व की तारीफ की। पिता-बेटे की इस बॉन्डिंग को देखकर हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल, बोले 'एक एक्टर के तौर मुझे उससे...')
सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की पिक्स (Pic Credit: Salman Khan/X)
सलमान खान और सलीम खान का काउबॉय लुक हुआ वायरल
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पिता सलीम खान के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। फोटोज में दोनों काउबॉय हैट पहने नजर आ रहे हैं। सलमान अपने पिता के कंधों पर झुककर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का कूल अंदाज और पिक्स में नजर आने वाली सहज बॉन्डिंग लोगों को पसंद आ रही है। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने अपने खास अंदाज में लिखा, 'हाउडी पार्टनर ही हाव एट 91 एट 1 हैविंग वन, बाप-बाप होता है, वह असली मॉन्स्टर है, हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम। एक और दिन नहीं होता एक और दिन कम होता है, आप लोग समझ गए? भगवान दयालु रहे हैं।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 box office Collection Day 1: पहले दिन इतिहास रचेगी Rajinikanth की फिल्म, टूटेंगे कई रिकॉर्ड)
91 साल की उम्र में भी सलीम खान की फिटनेस है मिसाल
सलीम खान सिर्फ अपनी शानदार लेखनी और हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान पहले भी कई मौकों पर अपने पिता की फिटनेस की तारीफ कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि' में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस समय फेंस नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की फिल्म SVC63 में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ नयनतारा दिखाई देंगी।
