Maatrubhumi Salman Khan New Post: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान छात्र आंदोलन को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान छात्र आंदोलन का सपोर्ट किया था। इसके बाद भाईजान सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते नजर आए थे। इन सब के बाद अब सलमान खान का एक नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में सलमान खान एकदम अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान की इस पोस्ट में क्या खास है।
सलमान खान ने शेयर किया नया पोस्ट (Image Source: Salman Khan Instagram/ AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'अब सभी घर लौट जाएं...' Salman Khan ने छात्रों से की आंदोलन खत्म करने की अपील
सलमान खान ने शेयर किया नया पोस्ट
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सलमान खान का अभी हाल ही में शेयर किया गया नया पोस्ट है। सलमान खान ने छात्र आंदोलन के बीच अब एक नया पोस्ट शेयर किया है। सलमान खान इस तस्वीर में जिम के बाद अपनी फिटनेस को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सलमान की तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान कैप्शन ने अपनी तरफ खींच लिया। सलमान खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक धांसू कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा कि 'सलमान खान डर गया...हम्मम जो डर गया वो मर गया।' सलमान खान की इस पोस्ट ने आते ही हलचल मचा दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम
यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
सलमान खान की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सलमान खान की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जकमर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप असली हीरो हो' तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'भाई आप तो शेर हो।' इसके अलावा भी कई यूजर्स सलमान खान की इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए। सलमान खान की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
