फायरिंग की घटना के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की तैयारी में Salman Khan! ये होगा भाईजान का नया ठिकाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 04:11 PM IST

Salman Khan Moving Panvel Farmhouse Permanently: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के घटना के बाद ये माना जा रहा था कि भाईजान जल्द ही अपना घर बदलने वाले हैं। अब इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Salman Khan Moving Panvel Farmhouse Permanently: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान अपनी इस फिल्म के अलावा घर पर हुई फायरिंग केस को लेकर भी सुर्खियो में बने हुए हैं। 14 अप्रैल के दिन सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो लोगों ने कई राउड़ फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस फायरिंग केस को लेकर एक के बाद एक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। इस घटना के बाद सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान जल्द ही अपना घर बदलने वाले हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने वाले हैं सलमान खान!

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद से भाईजान के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। फायरिंग की घटना के बाद से ही ये चर्चा चल रही है कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर कही और रहने का सोच सकते हैं। अब इसी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सलमान खान के एक करीबी ने बताया है कि 'सलमान खान अब गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर पनवेल वाले फार्म हाउस में रहने का सोच रहे हैं। उनका ये फार्म हाउस 'बिग बॉस' की शूटिंग लोकेशन के भी पास है। सलमान खान पहले भी अपना काफी समय इस फार्म हाउस पर बिताते हुए नजर आए हैं।' आपको बता दें अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सलमान खान के साथ उनके परिवारवाले भी पनवेल जाएंगे या नहीं।

End of Feed