Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम

Salman Khan Receives Another Threat: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने निशाना बनाया। अभिनेता पर बीते रात हमला हुआ। अब सलमान खान को फिर से धमकी मिली है।

Salman Khan Receives Another Threat: बीते रविवार बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हमला हुआ। ये घटना तब हुई, जब अभिनेता फुटबॉल मैच के बाद अपनी कार में लौटे थे। इस मौके पर तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर पर तीन राइंड फाइरिंग की, जिसमें टाइगर के ड्राइवर घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनिल पंडित की तरफ से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि सलमान खान संग नजदीकियों की वजह से टाइगर को निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद अब अनिल पंडित की तरफ से सलमान खान को धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे किडनैप किया', Akanksha Chaoudhary संग नवरात्रि इवेंट में हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

salman khan

salman khan (photo credit- instagram)

    सलमान खान को मिली धमकी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनिल पंडित का एक नया ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। इस ऑडियो क्लिप में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल पंडित ने अपने ऑडियो में कहा कि अगर सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगी तो उनकी सिक्योरिटी और पुलिस भी उन्हें नहीं बचा पाएगी। इस ऑडियो में अनिल पंडित ने सलमान को धमकी देते हुए कहा कि मेरी बात ध्यान से सुनो सलमान खान अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे घर में किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को तबाह कर देंगे। ऐसा मत सोचो कि तुम सिक्योरिटी में हो तो बच जाओगे।’ टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: गोली चलते ही झुके गए थे एक्टर, कांच लगने से हाथ हुआ जख्मी

      सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

      बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को काफी टाइट कर दिया गया है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर से कुछ विजुअल्स सामने आए हैं, जिसमें गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में घर के बाहर सिक्योरिटी का सख्त पहरा है और इस गतिविधी को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले पर मुंबई पुलिस सख्त जांच कर रही है। इस केस में 15 टीमें बनाई हैं। इन टीमों के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित सुरागों की जांच की जा रही है।

      End of Feed