बॉलीवुड

Jawan Prevue देख भौचक्के रह गए सलमान खान, Shah Rukh khan की तारीफ कर बोले- 'पहले दिन ही देखूंगा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 12, 2023, 10:12 AM IST

Salman Khan on Jawan Prevue: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान का प्रीव्यू फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस पर रिेएक्ट किया है। सलमान ने शाहरुख खान की मूवी की जमकर तारीफ की है। आइए उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Image

Salman khan on Shah Rukh Khan starrer Jawan Prevue

Salman Khan on Jawan Prevue: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान का प्रीव्यू (Jawan Prevue) रिलीज कर दिया गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन और दमदार लुक नजर आ रहा है। फिल्म काफी जबरदस्त लग रही है। जवान का प्रीव्यू फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब शाहरुख खान के करीबी दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस पर रिेएक्ट किया है। सलमान ने शाहरुख खान की मूवी जवान (Jawan) की जमकर तारीफ की है। प्रीव्यू देखने के बाद सलमान ने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं। आइए सलमान खान के पूरे बयान पर नजर डालते हैं।

शाहरुख खान की तरीफ में पढ़े कसीदे

शाहरुख खान की फिल्म जवान के प्रीव्यू सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है। सलमान ने लिखा, 'अब पठान, जवान हो गया है। आउटस्टैंडिग ट्रेलर है, काफी पसंद आया है। अब ये ऐसी मूवी है जिसे बड़े पर्दे पर देखने जाना तय है। मैं तो पहले ही दिन देखने वाला हूं। मजा आ गया वाह।'

सलमान खान की ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक समय पर सलमान और शाहरुख एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, अब दोनों एक दूसरे की फिल्मों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख खान, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और नयतारा स्टारर जवान 7 सितंबर 2023 को बड़े पर रिलीज होने वाली है, फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो नजर आने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article