Stree 2: श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) और राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) स्टार मूवी 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह हॉरर कॉमेडी मूवी दर्शकों के बीच छा गई थी। फ़िल्म को फैंस का इतना प्यार मिला था कि फैंस स्त्री के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'स्त्री पार्ट 2' की कुछ झलक दिखाते हुए फिल्म रिलीज की अनाउन्स्मेंट की है। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की जानकारी देते हुए मूवी की एक क्लिप भी शेयर की है।
क्लिप शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा है ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक!, स्त्री 2 की शूटिंग शुरू! आ रही है वो August 2024 फिल्म की यह वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार फ़िल्म में सरकटे का खौफ दिखाया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार स्त्री का आतंक दोगुना होगा।
फैंस का इंतजार खत्म करते हुए डायरेक्टर अमर कौशिक( Amar Kaushik) ने स्त्री 2 मूवी की अनाउन्स्मेंट कर दी हैं। स्त्री 2 जल्द ही अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी हालाँकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। इस बार फिल्म को और ज़्यादा मजेदार बनाने के लिए 'सरकटे का आतंक' दिखाया गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर , राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। स्त्री पार्ट वन की पूरी टीम पार्ट 2 में भी नजर आएगी।
