Salman Khan Praises Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा तौबा' अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। विक्की कौशल और करण औजला के इस कोलैबरेशन को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने में विक्की कौशल के डांस मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का मानना है कि एक्टर ने तौबा तौबा गाने म में एकदम किलर परफॉर्मेंस दी है। सिर्फ यूजर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स भी विक्की कौशल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। खुद ऋतिक रोशन को भी विक्की की ये परफॉर्मेंस काफी पसंद आई है।
Salman Khan Praises Vicky Kaushal Dance Moves in Tauba Tauba Song
ऋतिक के साथ ही एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की कौशल का एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने विक्की कौशल के डांस मूव्स की तारीफ की है। एक्टर को विक्की कौशल का गाना तौबा-तौबा काफी पसंद आया है। अब सोशल मीडिया पर सलमान की ये इंस्टाग्राम स्टोरी भी काफी वायरल हो रही है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
विक्की कौशल के फैंस हुए सलमान खान
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की कौशल के इस गाने का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'ग्रेट मूव्स विक्की, यह गाना अच्छा लग रहा है। बेस्ट विशेज'। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल की सलमान खान ने तारीफ की है, यह बात कई यूजर्स ने लिए हजम करने वाली नहीं है। क्योंकि कैटरीना कैफ, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
