Salman Khan की फिल्म से डेब्यू करने वाली इस हसीना की चमकी किस्मत, हॉलीवुड इंडस्ट्री में मिला बड़ा ब्रेक

Pranutan Bahl Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रनुतन बहल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट कर बताया की वो जल्द ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Pranutan Bahl Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की प्रोडक्शन तले बनी फिल्म नोटबुक से डेब्यू करने वाली प्रनुतन बहल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस अपना हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है, जिससे उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। टाइम्स नाउ नवभारत की खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Pranutan Bahl Hollywood Debut

दिग्गज एक्टर नूतन की पोती प्रनुतन (Pranutan Bahl) ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया उनकी एक्टिंग को सरहाना मिली लेकिन आगे काम नहीं मिला। लेकिन अब बॉलीवुड में नाकामयाबी मिलने के बाद हॉलीवुड में एक्ट्रेस झंडे गाड़ने जा रही है। दरसल एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर आई है की उन्हें हॉलीवुड फिल्म में काम मिला है। अब जल्द एक्ट्रेस अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसके लिए वो काफी उत्सुक हैं।

End of Feed