बॉलीवुड

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur 2024 में सात फेरे लेने के लिए हैं तैयार? चंकी पांडे ने दिया इशारा

Ananya Panday And Aditya Roy Kapur Ready To Marry In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के डेटिंग की खबरें तो आए दिन सामने आती हैं। वहीं अब ये भी सुनने को मिल रहा है कि दोनों इस साल फेरे ले सकते हैं।

Image

शादी के बंधन में बंधेंगे अनन्या-आदित्य

Ananya Panday And Aditya Roy Kapur Ready To Marry In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वह जिस भी मूवी में नजर आते हैं, उसमें धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन इन दिनों आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) संग रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों के डेटिंग की खबरें बीते कई दिनों से सामने आ रही हैं। वहीं 'कॉफी विद करण 8' में भी अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट करने की बातों पर इशारा दिया था। लेकिन इन सबसे इतर अब आदित्य और अनन्या की शादी की अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को लेकर यह खबर आ रही है कि दोनों 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बात का इशारा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अनन्या पांडे के पापा चंकी पांडे ने दिया है। दरअसल, जूम टीवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में बताया गया कि चंकी पांडे ने उस सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के 2024 में शादी के बंधन में बंधने की बात कही गई थी। चंकी पांडे द्वारा पोस्ट लाइक किये जाने के बाद से ही फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

बता दें कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की शादी की अटकलों पर अभी तक दोनों की टीम की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में मामला केवल खबरों तक ही सीमित है। अनन्या पांडे की बात करें तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आदित्य संग 'ओके जानू' जैसी मूवी करना चाहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article