बॉलीवुड

Animal: तृप्ति डिमरी संग इंटिमेट सीन्स परफॉर्म करने से पहले पत्नी Alia Bhatt से Ranbir Kapoor ने ली थी इजाजत!

Ranbir Kapoor on STEAMY scenes With Triptii Dimri: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी संग बोल्ड सीन्स परफॉर्म करने से पहले पत्नी आलिया भट्ट की इजाजत ली थी। पत्नी की वजह से ही वो ये सीन्स अच्छे कर पाए थे।

Image

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor-Triptii Dimri

Ranbir Kapoor on STEAMY scenes With Triptii Dimri: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने मुंबई में सेलेब्स के लिए 'एनिमल' की एक सक्सेस पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ-साथ इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां भी नजर आई थीं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के तृप्ति डिमरी के साथ इंटिमेट सीन्स खूब चर्चा में रहे थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक क्या सच में रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में बोल्ड सीन्स परफॉर्म करने के लिए पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से इजाजत ली थी? आइए जानें इन खबरों के पीछे की सच्चाई।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि 'एनिमल' में बोल्ड सीन्स मैं केवल अपनी पत्नी की वजह से परफॉर्म कर पाया था। यह केवल आलिया की वजह से ही हो पाया। आलिया भट्ट के सपोर्ट की वजह से उन्हें इन सीन्स को करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई थी।

'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। यह रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article