बॉलीवुड

दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म Prem Ki Shaadi! 7 साल बाद भाईजान करेंगे सूरज बड़जात्या संग काम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 11:40 AM IST

Prem Ki Shaadi: किसी की भाई किसी की जान के बाद सलमान ने अपनी अपमिंग फिल्म प्रेम की शादी पर काम शुरू कर दिया है। मेकर्स जल्द इस फिल्म का ऐलान करने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या करने वाले है। सूरज और सलमान ने इससे पहले हम साथ- साथ है और प्रेम रत्न धन पायो में साथ काम किया है।

Image

Salman Khan (credit pic: instagram)

Prem Ki Shaadi: सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। सलमान की इस फिल्म का नाम प्रेम की शादी है। भाईजान ने इससे पहले अपनी कई फिल्म प्रेम का किरदार निभाया है। सलमान और सूरज ने इससे पहले प्रेम रत्न धन पायो में साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। दोनों एक बार फिर इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज और सलमान ने फिल्म प्रेम की शादी पर काम करना लॉकडाउन में शुरू कर दिया था। अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हुई है।

सूरज बड़जात्या संग नजर आएंगे सलमान

सलमान की फिल्म प्रेम की शादी को लेकर स्टार कास्ट का ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म की कहानी रोमांटिक कॉमेडी होगी। इन दिनों रोम कॉम फिल्म का ट्रेंड चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर सत्यप्रेम की कथा और जरा हटके जरा बचके जैसी फिल्मों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। सलमान अब ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

टीम ने फिल्म के प्री - प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। मेकर्स ने अभी तक लीड एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया है। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को ऑफिशियल नहीं किया गया है। फैंस सलमान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा भाईजान के पास सिद्धार्थ आनंद की टाइगर वर्सेज पठान भी पाइपलाइन में है। सलमान आखिरी बार किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article