72 Hoorain Box Office Collection: संजय पूरण सिंह चौहान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 72 हूरें सिनेमाघरों में 7 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही जमकर विवाद हो रहा था। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद लोग थिएटर्स में नहीं पहुंचे। फिल्म को ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिली। 72 हूरें में पवन मल्होत्रा (Pawan Malhotra) और आमिर बशीर (Aamir Bashir) ने मुख्य भूमिका निभाई है। 72 हूरें में आतंकवाद के मुद्दे को दिखाया गया है। इस फिल्म की तुलना द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी से हो रही थी। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।
जानें 72 हूरें का फर्स्ट डे कलेक्शन
शुरुआती आकंड़े की बात करें तो फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की है। लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को कड़ी टक्कर देगी। द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.34 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, द केरल स्टोरी ने 8 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों इतिहास रच दिया था। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
72 हूरें को अशोक पंडित ( Ashoke Pandit), गुलाब सिंह तंवर, अनिरुद्ध तंवर और किरन डागर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन नेशनल फिल्म अवॉर्डी विनर संजय पूरण सिंह चौहान ने किया है। इस फिल्म से संजय ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद लोगों का दांवा था कि ये इस्लामोफोबिक मूवी है। लेकिन मेकर्स ने इस बात को गलत साबित कर दिया। फिल्म में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों को ठेस नहीं पहुंचे।
