सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब बस कुछ ही दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म से भाईजान का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जो जमकर वायरल हो रहा है। एक्शन फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। हालांकि निर्माताओं ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब उन्होंने पुष्टि की है कि यह 30 मार्च को रिलीज होगी।
Sikandar
सिकंदर फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म भाईजान खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने वाले हैं। 19 मार्च यानी बुधवार को सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मिलते हैं। सिकंदर।" अब इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।
टाइगर-3 भी हुई थी रविवार को रिलीज
2023 में दो बड़ी फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर-3' की एवरेज कमाई के बाद सलमान खान ने फिल्मी पर्दे पर आने के लिए एक साल का ब्रेक लिया। अब ऐसा लगता है कि सिकंदर से भाईजान धमाल करने वाले हैं। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए एक अलग दिन चुना है। एक्टर की 2023 की फिल्म टाइगर 3 भी रविवार को रिलीज हुई थी। अब सिकंदर भी रविवार को ही रिलीज हो रही है।
फैंस को है ट्रेलर का इंतजार
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी नजर आने वाली है। इस फिल्म से कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा की मेकर्स कब ट्रेलर रिलीज करते हैं।
