साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ सलमान खान अपनी नई एक्शन फिल्म 'मॉन्स्टर' के साथ ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी में हैं, तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी के रंग में नजर आने वाले हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर अब निर्माता दिल राजू ने नई जानकारी शेय की है, जिससे इनकी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को काफी हद तक तस्वीर साफ हुई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan के को-स्टार Sharad Kapoor का ये हाल देख रो पड़ेंगे आप)
2027 में धमाल मचाएंगे अक्षय-सलमान (pic credit-instagram)
ईद 2027 पर आएगी सलमान-नयनतारा की 'मॉन्स्टर'
दिल राजू ने तेलुगु360 को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान और नयनतारा की फिल्म 'मॉन्स्टर' को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। पहले इस फिल्म का नाम SVC63 था। इसका निर्देशन तेलुगु फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान और नयनतारा पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं। सलमान के फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि वह पहली बार वामशी पैडिपल्ली के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, अक्षय कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी की आने वाली कॉमेडी फिल्म भी चर्चा में है। पहले इसे दिसंबर 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज फरवरी 2027 में होने की उम्मीद है। फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स प्रमोशन की तैयारी कर सकते हैं। फिल्म का नाम 'मौजा ही मौजा' बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताते चलें कि अक्षय और अनीस बज्मी इससे पहले 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इस जोड़ी से दर्शकों को फिर हंसी और मनोरंजन की उम्मीद है। कुल मिलाकर, दिल राजू की ये दोनों फिल्में 2027 में अलग-अलग अंदाज में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की तैयारी कर रही हैं।
