'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के बीच लद्दाख में लेफ्टिनेंट गवर्नर से मिले सलमान खान, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2025, 09:19 PM IST

Salman Khan Meet LG: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की शूटिंग के लिए लद्दाख में बिजी हैं। इस बीच सलमान खान लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) से मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

Salman Khan Meet LG: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने फिल्म के सेट से अपनी पहली तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान खान सैनिक के रोल में नजर आए थे। इन सब के बीच सलमान खान ने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता से मुलाकात की। इस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Salman Khan Meet LG

Image Source: @lg_ladakh/X

लेफ्टिनेंट गवर्नर से मिले सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। सलमान खान की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन वीडियो और फोटोज में भाईजान लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता के मिलते नजर आए। इन वायरल हो रही वीडियो और तस्वीर में सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने सलमान खान का स्वागत किया। सलमान खान की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों फिल्म लद्दाख में बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं सलमान खान और लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता की वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो।

End of Feed