बॉलीवुड

Maatrubhumi: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? सामने आई सच्चाई

Maatrubhumi Update: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर ये खबर सामने आई थी कि ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी। इस बीच नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म कहां दस्तक देगी।

Image

सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? (pic credit-Maatrubhumi film)

Maatrubhumi Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। फिल्म का पहले नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था हालांकि अब इसे बदल दिया गया है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि ओटीटी पर रिलीज होगी। इस बीच नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म कहां दस्तक देगी। आइए नजर डालते है खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-सलमान खान ने इस शर्त पर साइन की अपूर्वा लखिया की फिल्म, रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

Maatrubhumi

सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? (pic credit-instagram)

मातृभूमि को लेकर आया अपडेट

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में ये दाव किया गया था कि रक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में चीन का नाम नहीं लिया जाएगा। यह खबर तेजी से वायरल हो गई और सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। इस बीच अफवाहें फैलने लगीं कि फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी और मेकर्स इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की सोच रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि ये खबरें बिल्कुल गलत हैं। एक सूत्र ने बताया, 'सलमान खान अभी भी मेगा स्टार हैं और उन्होंने मातृभूमि को भव्य स्तर पर बनाया है। यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए है, इसलिए सलमान और डायरेक्टर अपूर्वा लखिया फिल्म को रिलीज में रिलीज करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें-Salman Khan का नया लुक इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' के दिनों की याद)

कहां रिलीज होगी मातृभूमि

एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने कहा, 'कुछ लोगों में गलतफहमी है कि ओटीटी पर सेंसरशिप नहीं होती। इसलिए वे सोचते हैं कि अगर सलमान थिएट्रिकल रिलीज छोड़ दें तो ओटीटी पर बिना किसी समस्या के फिल्म डाल सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जो फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं, उन्हें भी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसलिए ओटीटी पर रिलीज के लिए भी सरकार की मंजूरी जरूरी है।'

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अब 15 मई 2026 की तारीख पर विचार कर रहे हैं, या इसे अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज किया जा सकता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article