बॉलीवुड

Salman Khan और कैटरीना कैफ की Tiger 3 चार दिन में पड़ी फीकी! खाली सीटें देख गेयटी गैलेक्सी के मालिक हुए निराश

Gaiety Galaxy Owner Manoj Desai Shocking Claims On Tiger 3: सलमान खान की धमाकेदार फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म में सुपर-डुपरहिट वाली बात नहीं है।

Image

'टाइगर 3' पर मनोज देसाई ने किये हैरान करने वाले दावे

Gaiety Galaxy Owner Manoj Desai Shocking Claims On Tiger 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी। सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' ने अभी तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। लेकिन 'टाइगर 3' की बंपर कमाई के बीच गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिनका कहना है कि फिल्म में सुपर-डुपरहिट वाली बात नहीं है।

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर मनोज देसाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। उनका कहना है कि पहले दिन थिएटर पूरा फुल था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते, थिएटर में दर्शकों की संख्या कम होने लगी। इसके साथ ही मनोज देसाई ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' ने उन्हें निराश किया है।

गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने 'टाइगर 3' (Tiger 3) के बारे में बात करते हुए मनोज देसाई ने कहा, "बहुत उम्मीद लगाकर रखी थी। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में मैं गेयटी गैलेक्सी के दोनों थिएटर में लगाता हूं। 1000 सीट वाले थिएटर हैं। लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे, जब पिक्चर फुल नहीं दिखी तो मैं निराश हुआ। रविवार को तो थिएटर पूरा फुल था। रविवार और मंगलवार को संख्या थोड़ी कम हुई। आज तो चीजें समझ में ही नहीं आईं। अब फर्स्ट शो से पता चलेगा कि क्या हाल होगा। शॉर्ट में कहूं तो 'सुपर-डुपर हिट' वाली बात नहीं है।" बता दें कि

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article