Tiger 3 Advance Booking Day 2: सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 दिवाली पर उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनर फिल्म बन गई है। दिवाली पर एक्टर की फिल्म ने तहलका मचा दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में 17.48 का बिजनेस किया है।
दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की पठान ने 32.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर जवान है जिसने 21.62 करोड़ की कमाई की थी।
टाइगर 3 एडवांंस बुकिंग बिजनेस
रिपोर्ट के अनुसार, कल के लिए टाइगर 3 की 6,35,430 टिकटे बिकी है। फेस्टिवल सीजन और बिग बजट मूवी के हिसाब से ये नंबर कम है। ऑनस्पॉट फिल्म की कितने टिकटे बिकती है। ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म ने पहले दिन 44. 50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 48 से 50 करोड़ की कमाई की है।
