Salman Khan ने वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन, बोले, 'आप लोगों की तबियत...'

Salman Khan Reaction on Viral Video: सलमान खान ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद कई पिक्स शेयर कर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इन पिक्स को शेयर कर कैप्शन दिया कि आप लोगों की तबियत कैसी है?

Salman Khan Reaction on Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया था। इस इवेंट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी हारे-थके से नजर आ रहे थे। सलमान खान की हालत को देखकर फैन्स भी चिंता में पड़ गए थे। कई लोगों ने सलमान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। इन वीडियो के इंटरनेट पर तेजी से फैलने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

Salman Khan Reaction on Viral Video

वायरल वीडियो पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

वायरल वीडियो पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन

सलमान खान ने कुछ देर पहले ही अपने एक्स अकाउंट पर पनवेल वाले फार्महाउस पर क्लिक की गईं पिक्स शेयर की हैं। इन फोटो में सलमान खान काउबॉय हैट और टी-शर्ट के ऊपर लेदर जैकेट पहने काफी डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' सलमान खान ने यह कैप्शन इसलिए दिया है क्योंकि कई लोगों ने इंटरनेट पर भाईजान को तबियत को लेकर सवाल पूछे थे। अब इन फोटो और कैप्शन के साथ सलमान खान के यह क्लियर कर दिया है कि वो बिलकुल ठीक हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan की हालत देख चिंतित हुए फैन्स, थके-हारे लुक में आए नजर)

फैन कर रहे हैं सलमान खान को सपोर्ट

सलमान खान की इन फोटोज पर अब फैन्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, 'तबियात खुश कर दी।' दूसरे ने लिखा, 'मोला सलामत राखे भाई को।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'तुम्हारा ठीक रहना बहुत जरूरी है हम सबके ठीक रहने के लिए!! अल्लाह सलामत रखे आप को।' सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा। इस मूवी के अलावा उन्हें जल्द ही वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी में देखा जाएगा।

End of Feed