Salman Khan के घर पर हमले का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, घर की वीडियो बनाकर भेजता था

Fifth man Arrested in Salman Khan's House Firing Case : सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग हमले में पाँचवा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। इस व्यक्ति का नाम रफीक चौधरी है, बताया जा रहा है कि इसने घर की रेकी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Fifth man Arrested in Salman Khan's House Firing Case : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक चौधरी के रूप में हुई है और उसने 12 अप्रैल को अभिनेता के मुंबई अपार्टमेंट की रेकी की थी।इसकी खबर सामने आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।

Salman Khan Firing Case Fifth Member of team arrested

गिरफ्तार आरोपी को 13 मई तक हिरासत में भेज दिया गया है। रफीक चौधरी कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और गोलीबारी की घटना में शामिल शूटरों को कथित तौर पर वित्तीय मदद प्रदान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रेकी के वीडियो बनाकर अनमोल बिश्नोई को भेजे थे. समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस अपराध शाखा के हवाले से कहा, "आरोपी ने 8 अप्रैल और 11 अप्रैल को कुर्ला इलाके में दोनों शूटरों से मुलाकात की थी।"

End of Feed