बॉलीवुड

Bad Newz: विक्की कौशल स्टारर में Ananya Panday को मिला अहम रोल, बढ़ जाएगा तृप्ति डिमरी का कम्पटीशन

Ananya Panday Have cameo in Bad Newz: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के हाथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) लगी है। फिल्म में उन्हें कैमियो करते देखा जाएगा।

Image

Ananya Panday Have cameo in Bad Newz

Ananya Panday Have cameo in Bad Newz: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अलग पहचान बनाती जा रही हैं। अनन्या पांडे को लेकर खबरें हैं कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि अनन्या पांडे इस फिल्म में एक कैमियो करती दिखाई देंगी लेकिन उनका किरदार फिल्म में काफी असरदार होगा। अनन्या पांडे की एंट्री के बाद अब लोगों को लग रहा है कि 'बैड न्यूज' में तृप्ति डिमरी का कम्पटीशन बढ़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे ने फिल्म 'बैड न्यूज' के लिए अपनी शूटिंग को पूरा कर लिया है। मिड-डे की मानें तो तृप्ति डिमरी फिल्म में शेफ का किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित जुहू के 5 स्टार होटल में हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में अनन्या पांडे का पार्ट फैन्स को जरूर पसंद आएगा। फिल्म से जुड़े कुछ और सीन्स 13 मई को शूट किए जाएंगे।

बता दें 'बैड न्यूज' से पहले अनन्या पांडे ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने में भी कैमियो किया था। फिल में रणवीर सिंह के साथ अनन्या की केमिस्ट्री को लोगों ने ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर 'शंकरा' में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article