Rajkummar Rao's Srikanth: साल 2024 कई फिल्मों के लकी साबित हुआ है तो कईयों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव की नई फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की ओर से काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अब यह देखना है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहती है या नहीं। इससे पहले 'मैं अटल हूं', 'मैदान', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'ऐ वतन मेरे वतन' जैसी कई बायोपिक रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाईं। आइए जानें राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' बोला का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहेगा।
'श्रीकांत' एक भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट और बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत भोला के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत भोला का किरदार निभाया है। यह फिल्म कई लोगों के लिए उनके जीवन में मोटिवेशन बन सकती है। जूम के साथ बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मुझे पता है कि इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। एक बायोपिक होने के बाद यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। श्रीकांत का जीवन कठिन था लेकिन उन्होंने जो हासिल किया है वो बहुत लोग ना कर पाएं। फिल्म बनाते समय मुझे उनका जीवन जीने का मौका मिला।'
बिहार के एक्स्हिबिटर रोशन सिंह को लगता है कि 'श्रीकांत' में बायोपिक्स के कोड को क्रैक करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, 'यह एक मोटिवेशनल फिल्म है। बड़े परदे फिल्म में श्रीकांत बोला का जीवन दिखाई देगा। इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, जो पहले 'सांड की आंख' जैसी फिल्म भी बना चुके हैं। यह अपकमिंग मूवीज की तरह ब्लॉकबस्टर नहीं होगी। हालांकि यह एक शानदार फिल्म है, जिसे सफलता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी।'
