Salman Khan ने परिवार के साथ बिताया मी-टाइम, चारों बहन-भाई कुछ यूं मस्ती करते आए नजर

Salman Khan with Family: सुपरस्टार ने हाल ही में अपने पिता सलीम खान ( Salim Khan) और अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की। सभी को साथ देखकर लग रहा है यह सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन की फोटो है।

Salman Khan with Family: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों बिग बॉस 18( Bigg Boss 18) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी के साथ वह अपनी फिल्म सिकंदर की भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान काम से समय निकालकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए। सलमान खान अपने पापा के करीब है और लग रहा है कि वीकेंड के बाद सलमान ने अपने पापा और भाइयों के साथ समय बिताया। आइए आपको इस प्यारे से परिवार की तस्वीरें दिखाते हैं।

Salman Khan share time with Family

सुपरस्टार ने हाल ही में अपने पिता सलीम खान ( Salim Khan) और अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की। सभी को साथ देखकर लग रहा है यह सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन की फोटो है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । सोहेल खान( Sohail Khan) ने सलमान खान, अरबाज खान( Arbaaz Khan) , सलीम खान( Salim Khan) , सलमा खान( Salma Khan) , अर्पिता खान( Arpita Khan) और अलवीरा खान सहित पूरे परिवार की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। जिसमें सभी घर वाले कैजुअल कपड़े पहने हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है: "धन्य" ।

End of Feed