Housefull 5 Last Schedule: साजिद नाड़ियावाला की हिट फ्रेंचाईजी हाउसफुल का पार्ट 5 ( Housefull 5) बनने जा रहा है। फिल्म को लेकर कलाकारों की टोली पिछले कई महीने से मेहनत कर रही हैं। हाउसफुल फ़्रेंचईजी की सबसे महंगी फिल्म कही जाने वाली हाउसफूल 5 अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए शूट किया जा रहा है। शूट से वक्त निकालकर स्टार्स ने टीम के साथ तस्वीर साझा की है। साजिद नाड़ियावाला ने अपनी मल्टीस्टार के साथ खूबसूरत तस्वीर दिखाई है।
कॉमेडी, मसाला, ड्रामा और भरपूर मनोरंजन से भरी फिल्म हाउसफुल अब अपना पांचवा पार्ट लेकर आ रही है। हाउसफुल सिनेमा की सबसे सफल फ़्रेंचाईजी में से एक है। अब इसकी शूटिंग का आखिरी समय चल रहा है, मेकर्स ने टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है और बताया है कि फिल्म अब आखिरी पड़ाव पर है। तस्वीर में हम देख सकते हैं मल्टीस्टार से सजी ये टीम फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) , सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) , संजय दत्त( Sanjay Dutt) , नाना पाटेकर( Nana Patekar) , रितेश देशमुख( Ritesh Deshmukh) , नरगिस फाकरी, जॉनी लीवर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज , निकितन धीर, श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार्स साजिद नाडियावाला के साथ नजर आ रहे हैं। इतने सितारों से सजी इस टीम को देखकर फैंस का उत्साह दौगुना हो गया है। साझा की गई पोस्ट में फैंस अपनी बेताबी को दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि फिल्म की रिलीज का और इंतजार नहीं कर सकते।
बताते चले कि हाउसफुल 5( Housefull 5) को तरुण मंसूखानी ने डायरेक्ट किया है। यह साजिद नाड़ियावाला एक बैनर तले बनी है। फिल्म को लंदन से स्पेन और फिर स्पेन से फ़्रांस के क्रू पर शूट किया गया है। यह हाउसफुल फ्रेंचाईजी की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।
