Malaika Arora Father Funeral: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई है। एक्ट्रेस के इस मुश्किल समय में अरबाज, सोहेल समेत तमाम सितारे नजर आए। एक्ट्रेस के पिता के अंतिम दर्शन में भी सलमान खान शामिल नहीं हुए। हालांकि एक्टर क्यों नहीं शामिल हुए इसके बारे में परिवार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग की वजह से शहर में नहीं है। इसी वजह से भाईजान मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हुए। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide:मुश्किल समय में बेस्टफ्रेंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी है करीना कपूर, लिया ये बड़ा फैसला
Malaika with Dad Anil (credit Pic: Instagram)
अगर रश्मिका के इंस्टाग्राम स्टोरी पर नजर डाले तो पता चलेगा कि उन्होंने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी है। रश्मिका और सलमान दोनों साथ में फिल्म की शूटिंग में बिजी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वैनिटी वैन के अंदर की फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, फूलों के साथ स्वागत हुआ। डे वन सिकंदर।
पिता की मौत से सदमे में मलाइका अरोड़ा
वहीं, मलाइका के पिता की मौत खबर मिलते ही सबसे पहले अरबाज खान पहुंचे थे। इसके बाद अरबाज के भाई सोहेल, सलीम और सलमा खान पहुंचे थे। एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता के अंतिम दर्शन करने के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे समेत तमाम सितारे शामिल हुए थे। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस इस मामले को अलग-अलग एंग्लस से भी देख रही है। मलाइका ने पिता की मौत के बाद इमोशनल नोट शेयर करते हुए कहा था कि हमारा परिवार इस समय सदमे में है। आप लोग प्लीज हमें इस समय प्राइवेसी दें।
