बॉलीवुड

Malaika Arora Father Suicide:मुश्किल समय में बेस्टफ्रेंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी है करीना कपूर, लिया ये बड़ा फैसला

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस मुश्किल समय सितारे मलाइका के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। करीना कपूर इस समय अपनी बेस्टफ्रेंड मलाइका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वर्क कमिटमेंट्स को भी पोस्टपोन कर दिया है।

Image

Malaika and Kareena (credit Pic: Instagram)

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) ने 11 सितंबर को अपनी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पिता की मौत से मलाइका पूरी तरह से टूट चुकी हैं। एक्ट्रेस के परिवार को सांत्वन देने के लिए करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अरबाज खान, सोहेल खान समेत तमाम सितारे शामिल पहुंचे थे। आज एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार होगा। अनिल मेहता के अंतिम दर्शन करने के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। करीना इस मुश्किल समय अपनी दोस्त मलाइका के साथ हर पल खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने अपने वर्क कमिटमेंट को भी पोस्टपोन कर दिया है। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide Case: ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर ने निभाया अपना फर्ज, चट्टान बनकर खड़े रहे मलाइका के साथ

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, करीना ने अपना प्रमोशनल इवेंट कैंसिल कर दिया क्योंकि उनकी बेस्टफ्रेंड मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। करीना को मुंबई के Lido Cinemas के एक इवेंट में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होना था।

करीना ने पोस्टपोन किया इवेंट

एक्ट्रेस ने इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया है। करीना मलाइका के पिता के आखिरी दर्शन करने के लिए पति सैफ अली खान के साथ उनके घर पर भी पहुंची थीं। करीना, करिश्मा, मलाइका और अमृता एक-दूसरे की अच्छी दोस्त है। एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ स्पॉट होती हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अपनी अपकमिंग फिल्म द बर्किंघम मर्डर्स को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। क्रू में करीना के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में करीना के साथ तबू और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article