बॉलीवुड

Housefull 5: अक्षय कुमार स्टारर में हुई बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं की एंट्री, नाम जानकार होगी खुशी

5 Actresses in Akshay Kumar's Housefull 5: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में निर्माताओं ने जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा की एंट्री करा दी है।

Image

Housefull 5

5 Actresses in Akshay Kumar's Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिन रिपोर्ट्स सामने आई थी कि फिल्म में जैकी श्रॉफ के बाद डिनो मोरिया को मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल कर लिया है। इस खबर से फैन्स काफी खुश थे। ऐसे में अब मेकर्स ने फैन्स को खुशी को एक बार दोगुना कर दिया है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म में बॉलीवुड की 5 खूबसूरत अदाकाराओं को भी कास्ट कर लिया है। आइए जानें किन-किन को फिल्म में जगह मिली है।

'हाउसफुल 5' में निर्माताओं ने कराई इन 5 हसीनाओं की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के लिए मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा को फाइनल किया है। हालांकि मेकर्स इन हसीनाओं की एंट्री होने की जल्द ही बड़ी घोषणा करेंगे। फिल्म में इस बार लोगों को कॉमेडी का भरपूर मजा देखने को मिलेगा।

इन 5 हसीनाओं के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर और चंकी पांडे भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 15 सितंबर से लंदन में शूट जाएगी। फिल्म का 45 दिनों का लंबा शेड्यूल होगा। बताया जा रहा है कि यह मूवी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और यह 2025 में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article