Vipin Bhardwaj on Working With Salman Khan in Maatrubhumi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 60 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्मों में उनके एक्शन सीक्वेंस देखकर अक्सर फैंस उनकी तारीफ होती हैं, लेकिन इस बार उनकी फिटनेस की चर्चा किसी फिल्म के सीन की वजह से नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान सामने आए एक अनुभव के कारण हो रही है। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग बेहद मुश्किल मौसम और ऊंचाई वाले इलाकों में हुई है। वहां काम करना पूरी टीम के लिए आसान नहीं था और कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इसी फिल्म में सलमान के साथ काम कर रहे एक्टर विपिन भारद्वाज (Vipin Bhardwaj) ने जूम (Zoom) को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी सलमान की फिटनेस की तारीफ करेंगे।
60 की उम्र में भी सलमान खान की गजब फिटनेस, 'मातृभूमि' के को-स्टार बोले- उनकी बराबरी करना नामुमकिन (Image Source: Maatrubhumi Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'अलग नजरिया है तो अपनी फिल्म बनाइए'- Ramayana पर याचिका लगाने वाले को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
'80 से 90 फीसदी लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी'
जब विपिन से 60 साल की उम्र में सलमान खान (Salman Khan) की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया, तो 'मातृभूमि' के एक्टर ने फिल्म की शूटिंग का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'जब हम वहां गए थे, तो ऑक्सीजन की वजह से सभी लोगों को होटल में रुकने के लिए दो दिन मिले थे। सलमान के बॉडी डबल भी वहां आए थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। सलमान के पास समय नहीं था, इसलिए उन्होंने अगले ही दिन शूटिंग की थी। उस दिन तापमान माइनस 7 डिग्री था। 15 से 16... बहुत सारे लोग बीमार हुए थे, यहां तक कि कुछ को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। सलमान सर हर सीन देने के बाद बैठ जाते थे। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत भी नहीं पड़ी। जबकि बाकी करीब 80 से 90 प्रतिशत लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी थी। उनकी फिटनेस की बराबरी करना लगभग नामुमकिन है।' विपिन ने यह भी बताया कि आउटडोर शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले सलमान ने अपने को-स्टार्स के साथ ट्रेनिंग की थी। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में सलमान ने बहुत कुछ किया है। उन्होंने लगभग सारे फॉल खुद किए हैं। हर तरह के स्टंट उन्होंने खुद किए हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'एक बार पूछा तक नहीं'- Desi Batman पर भड़के 27 Anu Malik, 'साजन साजन' गाने को यूज करने को लेकर जताई नाराजगी
'मातृभूमि' में इस किरदार में दिखेंगे सलमान खान
अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। इसमें चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh), अंकुर भाटिया (Ankur Bhatia) और तान्या देसाई (Tanya Desai) भी नजर आएंगे। ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
