बॉलीवुड

चोट के बावजूद Salman Khan ने किया जलवा गाने पर जमकर डांस, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इवेंट में तेरा ही जलवा गाने पर जमकर डांस किया। एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो की होस्ट ने बताया कि एक्टर के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। चोट के बारे में जानने के बाद से फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Image

Salman Khan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। एक्टर के साथ इस इवेंट में सोनाली बेंद्रे भी शामिल हुई थी। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दोनों को साथ में देखकर फैंस ने साथ में फिल्म करने की अपील की। इवेंट में एक्टर ने लोगों से अपील की आप लोग घर पर इको फ्रेंडली गणेशा लाए। एक्टर ने इवेंट में गाया और 'तेरा ही जलवा' पर जमकर डांस किया। एक्टर ने इस गाने का हुक स्टेप किया। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर इस इवेंट में कैजुअल आउटफिट में नजर आए। इवेंट की होस्ट ने बताया कि सलमान के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। एक्टर दर्द में होने के बावजूद अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने आए है। चोट की वजह से एक्टर की फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी रुकी हुई है। भाईजान के ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

सलमान के जल्द ठीक होने की फैंस ने मांगी दुआ

सलमान की चोट के बारे में जानने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, घायल शेर की दहाड़ बहुत खतरनाक होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, अल्लाह करें आप जल्द ठीक हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा, भाई जल्द ठीक हो जाओ। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी एक्शन फिल्म सिकंदर पर काम कर रहे थे। एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article