पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भावुक हुए सलमान खान के बॉडीगार्ड, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

Salman Khan bodyguard Shera Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शेरा के पिता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच शेरा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शेरा अपने पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भावुक नजर आ रहे हैं।

Salman Khan bodyguard Shera Video: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। शेरा के पिता काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे । उन्होंने मुंबई के अंधेरी में अपने घर पर आखिरी सांस ली। ओशीवाड़ा श्मशान गृह में शेरा के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर....

shera video

Pic credit- varinder chawla instagram

भावुक हुए सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा

वीरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। इस क्लिप में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा अपने पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं शेरा ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को भी हाथ जोड़कर प्रणाम किया गया है। बता दें कि शेरा के पिता को अंतिम विदाई देने कई लोग पहुंचे थे। इस लिस्ट में जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

End of Feed