बॉलीवुड

Salman Khan Blackbuck Case: बिश्नोई समाज हुआ सलमान खान को माफ करने के लिए तैयार, कहा, 'वो बस माफी मांग लें..'

Salman Khan Blackbuck Case: सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के बीच दुश्मनी बीते काफी समय से चर्चा का मुख्य बिंदू बना हुआ है। इस बीच काले हिरण की हत्या के मामले में अब बिश्नोई समाज, सलमान खान को माफ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है अगर एक्टर माफी मांगते हैं तो।

Image

Salman Khan Blackbuck Case

Photo : Twitter

Salman Khan Blackbuck Case: सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के बीच दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व बॉलीवुड स्टार और सलमान खान की EX सोमी अली ने हाल ही में बिशोई समुदाय से माफी मांगी है, 1998 के काले हिरण शिकार मामले में स्टार अभिनेता को माफ करने की गुजारिश भी की है। जिसके बाद अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के अध्यक्ष, देवेन्द्र बुदिया ने सोमवार को कहा कि अगर सलमान खान व्यक्तिगत माफी मांगते हैं तो समुदाय इस मामले पर विचार करेगा। बीते काफी समय से सलमान खान का काले हिरण के शिकार का मामला चर्चा का मुख्य बिंदू बना हुआ है।

इस बीच काले हिरण की हत्या के मामले में अब बिश्नोई समाज, सलमान खान को माफ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है अगर एक्टर माफी मांगते हैं तो। कुछ समय पहले ही सलमान खान के घर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदार भी बिश्वोई समाज ने ही ली थी।

सलमान खान को माफ कर देगा बिश्नोई समाज

देवेन्द्र बुड़िया (बिश्नोई) ने कहा, 'अगर सलमान खुद माफी मांगते हैं तो बिश्नोई समाज माफी पर विचार करेगा.' ये गलती सोमी अली से नहीं बल्कि सलमान से हुई है. इसलिए उन्हें बिश्नोई समाज के सामने प्रस्ताव रखना चाहिए कि वे माफी मांगना चाहते हैं। उन्हें मंदिर आना चाहिए और माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्हें आगे शपथ लेनी चाहिए कि वह भविष्य में कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे और हमेशा वन्यजीवों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो समाज उन्हें माफ करने का फैसला मानेगा।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article