लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से डरकर काम से समझौता नहीं करेंगे Salman Khan, दुबई के इवेंट में होंगे शामिल

Salman Khan will attend Dubai Event : इन सभी चीजों के बीच खबर सामने आई थी कि सलमान खान ने काम से ब्रेक ले लिया है और शूटिंग तक छोड़ दी है। लेकिन, बता दें कि सलमान खान अपने काम से समझौता नहीं करने वाले हैं वह आगमी इवेंट के लिए दुबई जाने वाले हैं।

Salman Khan will attend Dubai Event : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) के सिर से परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जब से उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गुट से धमकियां मिल रही है तब से ही फैंस का बीपी हाई हो चुका है। कुछ दिन पहले उनके करीबी और मशहूर नेता बाबा सिद्दीकी( Baba Siddiqui) की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। इन सभी चीजों के बीच खबर सामने आई थी कि सलमान खान ने काम से ब्रेक ले लिया है और शूटिंग तक छोड़ दी है। लेकिन, बता दें कि सलमान खान अपने काम से समझौता नहीं करने वाले हैं ।

Salman Khan will attend Dubai Event

ईटाइम्स के अनुसार, सलमान खान( Salman Khan) अंतरराष्ट्रीय शो दबंग रीलोडेड( Dabangg Reloaded ) में भाग लेंगे जो कुछ महीने बाद दुबई में होने जा रहा है। जान से मारने की धमकियों के बावजूद, टाइगर 3 स्टार अपने काम को पूरा करेंगे। उन्होंने फैसला किया है कि वह अपने सभी काम समय पर ही पूरा करेंगे , यह भी बताया गया कि सलमान खान के अलावा इस इवेंट में जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और आस्था गिल जैसे सेलेब्स भी इसमें शामिल होंगे।

End of Feed