बॉलीवुड

Sikandar: Salman Khan ने पूरा किया प्रतीक बब्बर संग फाइट सीक्वेंस, पूरी हुई पहले शेड्यूल की शूटिंग

Salman Khan Wraps up Sikandar First Schedule: बॉलीवुड एक सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। एक्टर ने अब फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। यह खबर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Image

Salman Khan'S Sikandar Movie First Schedule Wraps up

Salman Khan Wraps up Sikandar First Schedule: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाना है। अबमिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज खत्म होने वाला है। फिल्म का यह शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया है, जहां एक्टर ने कुछ फाइटिंग सीन शूट किए हैं। फिल्म की शूटिंग बांद्रा में ताज लैंड्स पर की गई है, सलमान खान स्पेशल एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म की पहला शेड्यूल सफलता से पूरा कर लिया गया है।

एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि सलमान आज अभिनेता प्रतीक बब्बर के साथ चित्रकोट मैदान में एक महत्वपूर्ण एक्शन सीन शूट करने वाले हैं। इसी के साथ ही जानकारी मिली है कि वह एक प्लेन में यह एक्शन सीन शूट करते दिखे हैं। आइए यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

अगले शेड्यूल से पहले सलमान खान ने लिया छोटा ब्रेक

सोमवार को ताज लैंड्स एंड में एक्शन सेट-पीस पूरा करने के बाद टीम डेढ़ महीने का ब्रेक लेने वाली है। इस बीच अब गोरेगांव में एसआरपीएफ ग्राउंड में एक नए सेट को बनाया जाएगा, जहां फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की जाएगी। इस सेट को बनाने में लगभग 45 दिन लगने की उम्मीद है। बॉलीवुड एक सलमान खानभी बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए बेताब हैं, भाईजान के फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article