Nakhrewaali Release Date: बॉलीवुड की अपकमिंग रोमांटिक मूवी नखरेवाली (Nakhrewaali) के पहला पोस्टर अब सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ने फैंस की बेसब्री अब और भी बढ़ा दी है। इस पोस्टर में फिल्म की मेन लीड को अलग अलग रंगों, नीले और गुलाबी में दिखाया गया है। जो एक हलचल भरी सड़क पर किस करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अंश दुग्गल गुलाबी स्कर्ट के साथ शर्ट लेस दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रगति श्रीवास्तव नीली ड्रेस में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में बज रहे किशोर कुमार के मशहूर गाने 'नखरेवाली' ने रोमांटिक मूड को और भी बढ़ा दिया है।
आनंद एल राय की इस फिल्म को पहले बीते काफी समय से चर्चा हो रही है, जिसके बाद अब इसकी रिलीज से भी पर्दा उठ गया है। आइए यहां फिल्म के पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
वैलेन्टाइन डे 2025 पर रिलीज होगी मूवी
राहुल सांखलिया के निर्देशन में बनी फिल्म नखरेवाली, जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के बैनर, कलर येलो प्रोडक्शंस ने बनाई है। जबरदस्त स्टोरी और नए टैलेंट को लॉन्च करने के लिए जाने जाने वाले, राय ने अब अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव की जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने का प्लान बना लिया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर वायरल सॉन्ग 'गुलाबी साड़ी अणी' से भी जोड़ी जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बज बन रहा है।
