आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में Salman Khan से गले लगे Abhishek Bachchan, ऐश्वर्या राय को वीडियो देख होगी जलन

Abhishek Bachchan Hug Salman Khan At Party: बीती रात मुंबई में जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) ने अपने 60वें जन्मदिन की शानदार पार्टी होस्ट की, जिसमें ज्यादातर सेलेब्स दिखाई दिए। पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

Abhishek Bachchan Hug Salman Khan At Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) ने गुरुवार के दिन अपना 60वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। आनंद पंडित ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बीती रात मुंबई में एक शानदार पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान सहित कई बड़ी-बड़ी हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुईं। हाल ही में बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan and Amitabh-Abhishek Bachchan

एक पापराज़ी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर आनंद पंडित के जन्मदिन की पार्टी से कई वीडियोज इंटरनेट पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में सलमान खान को आनंद पंडित के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए देखा गया। मंच पर अमिताभ बच्चन को देखने के बाद सलमान खान ने उनसे मिलकर उन्हें गले लगाया। साथ में खड़े अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को गले लगाए, इसके बाद अभिषेक बच्चन सलमान खान से गले मिले। दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई। अभिषेक के बाद सलमान खान और सिंगर सोनू निगम ने एक दूसरे को गले लगाया।

End of Feed