सलमान-आमिर की 'अंदाज अपना-अपना' इस दिन होगी री-रिलीज, Emraan Hashmi की 'ग्राउंड जीरो' से होगा तगड़ा क्लैश

Andaz Apna Apna To Clash With Ground Zero: सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान की सुपरहिट कॉमेडी मूवी 'अंदाज अपना-अपना' (Andaz Apna Apna) को मेकर्स अब री-रिलीज करने का फैसला कर चुके हैं। इस मूवी की टक्कर अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'ग्राउंड जीरो' से होती दिखाई देगी।

Andaz Apna Apna To Clash With Ground Zero: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की कल्ट कॉमेडी मूवी 'अंदाज अपना-अपना' साल 1994 में रिलीज हुई थी। लंबे समय से फैन्स इस मूवी की री-रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्माताओं ने अब सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' को बड़े परदे पर दर्शकों के बीच दोबारा पेश करने का फैसला कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि मेकर्स जिस दिन 'अंदाज अपना-अपना' (Andaz Apna Apna) को री-रिलीज करने जा रहे हैं, उसी दिन इमरान हाशमी की नई मूवी 'ग्राउंड जीरो' (Ground Zero) भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Andaz Apna Apna and Ground Zero

'ग्राउंड जीरो' से टकराएगी 'अंदाज अपना-अपना'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विनय सिन्हा के बच्चों यानी नम्रता, प्रीति सिन्हा और आमोद सिन्हा ने 'अंदाज अपना-अपना' की रिलीज डेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को 25 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा। इस दिन तेजस प्रभा विजय देउस्कर के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों के क्लैश को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed