Malaika Arora Spotted with Kumar Sangakkara: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। मलाइका अरोड़ा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को गुवाहटी में आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर वह पूर्व क्रिकटर कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara) के साथ नजर आई। दोनों को साथ में मैच एन्जॉय करता देख फैंस यही कह रहे हैं कि इनके बीच जरूर कुछ चल रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) हाल ही में आईपीएल के उद्घाटन समारोह के लिए गुवाहाटी गई थी। उन्होंने स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच लाइव देखा। वायरल हुई एक तस्वीर में मलाइका को RR की जर्सी में कुमार संगकारा के साथ बैठे देखा जा सकता है। वह दोनों साथ में मैच देख रहे हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है। हालांकि यह केवल एक मैच का सीन है जिसे दोनों स्टार्स एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा के एक फैन ने यह भी लिखा कि यह बकवास अफवाह है दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा यह केवल एक मैच का सीन है।
बताते चले कि अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी। हालांकि कुछ महीने पहले ही मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद अभिनेत्री को सिंगल लाइफ एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।
