बॉलीवुड

सलीम खान की हेल्थ को लेकर अब नहीं आएगा कोई अपडेट? अस्पताल के इस कदम से नाराज हुआ सलमान खान का परिवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 20, 2026, 09:25 AM IST

Salim Khan Health Update: जाने-माने लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत को लेकर अब एक नया अपडेट आया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी सेहत की हर छोटी-बड़ी खबर बाहर आ रही थी, लेकिन अब परिवार ने सख्त निर्देश दे दिए हैं कि आगे से कोई भी हेल्थ अपडेट मीडिया या अस्पताल स्टाफ से बाहर नहीं जाएगा।

Image

Image Source: Salman Khan X

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों अपनी तबीयत की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सलीम खान की हेल्थ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल में सलीम खान को तबीयत को लेकर डॉक्टर्स ने बयान दिया था, जिसमें वो उनकी हालत स्थिर बता रहे थे। तो वहीं कई अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट सामने आई जिसमें नई बातें भी सामने आईं। अब इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सलमान खान ने परिवार ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

खान परिवार ने लिया ये फैसला

खान परिवार के करीबी सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि सेहत एक निजी मामला है। इसलिए अब कोई भी अपडेट नहीं दिया जाना चाहिए और सारी बातचीत सिर्फ परिवार से ही होनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि सलमान और उनका परिवार लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के सार्वजनिक बयान से नाराज थे। अब उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ कह दिया है कि आगे से सलीम साहब की सेहत के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं दी जाए। हालांकि अस्पताल आमतौर पर मशहूर मरीजों की सेहत की खबरें देते रहते हैं, लेकिन इस बार परिवार की बात मानते हुए अस्पताल ने गोपनीयता बनाए रखने पर सहमति जता दी है। सूत्र ने कहा, 'सलीम साहब की सेहत को लेकर लोगों में बहुत चिंता है, ये समझ में आता है। लेकिन मेडिकल जानकारी बहुत निजी होती है।' रिपोर्ट के अनुसार, खान परिवार नहीं चाहता कि सलीम साहब की सेहत को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैलें या मीडिया में ज्यादा चर्चा हो। वे बस शांति से इलाज और रिकवरी पर ध्यान देना चाहते हैं।

इस दिन अस्पताल में हुए थे भर्ती

सलीम खान को 17 फरवरी को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत पहले गंभीर बताई गई थी, लेकिन अब स्थिर होने की खबरें आई हैं। खान परिवार के इस फैसले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article