बॉलीवुड

'वो अच्छा कर रहे हैं...' सलीम खान की सेहत को लेकर चित्रांगदा सिंह ने दिया अपडेट

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। बता दें कि फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स समेत फैंस सलीम खान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

पहले से बेहतर है सलीम खान

सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ है। 18 फरवरी को उनकी हालत पर डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को अपडेट दिया। डॉक्टर ने बताया कि सुबह डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रक्रिया की गई, जो सर्जरी नहीं है। उन्होंने कहा कि सलीम खान अभी वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उम्र को देखते हुए रिकवरी धीमी है, लेकिन कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। वेंटिलेटर सुरक्षा के लिए लगाया गया था, क्योंकि ब्लड प्रेशर ज्यादा था।डॉक्टर ने साफ किया कि सलीम खान की हालत कभी 'क्रिटिकल' नहीं रही, जैसा कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था। कई बॉलीवुड सितारे जैसे संजय दत्त, रितेश देशमुख, जेनिलिया देशमुख, जावेद अख्तर और बाकी स्टार्स उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

चित्रांगदा सिंह ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'वे बहुत अच्छे हैं। मैं उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देती हूं। फैंस और इंडस्ट्री सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। मालूम हो कि सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'कृति', 'त्रिशूल', 'डॉन' जैसी क्लासिक फिल्में लिखीं। सलमान की अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें चित्रांगदा भी हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article