Salim Khan Hospitalised: डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में सलीम खान, हालत स्थिर

Lilavati Hospital Official Statement about Salim Khan health: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। लीलावती अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि सलमान खान के पिता की हालत अभी स्थिर है।

Lilavati Hospital Official Statement about Salim Khan health: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आज सुबह उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इस रिपोर्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया था। सलमान खान समेत परिवार के सभी लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं और सलीम खान का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस बीच लीलावती अस्पताल की तरफ से सलीम खान की तबीयत को लेकर ऑफिशियल बयान सामने आ गया है।

कैसी है सलीम खान की तबीयत

लीलावती अस्पताल ने सलीम खान की तबीयत पर बयान जारी किया है। 'हां, यह सच है कि सलीम खान को सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल में डॉ. जलील पारकर के अधीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनके परिवार के डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया था। इमरजेंसी में उनकी देखभाल शुरू की गई और फिर उन्हें पहले माले पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है, जिसमें डॉ. विनय चौहान (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजित मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए आज उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है। कल सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा और मरीज की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कृपया हमारा साथ दें। फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें उनकी क्लिनिकल स्थिति को लेकर करीबी निगरानी में रखा गया है।

End of Feed