Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। इस बीच सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन –भी अस्पताल पहुंचीं। दोनों ने सलीम खान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में सलमा और हेलेन चिंतित नजर आ रही हैं।
अपने पति का हाल-चाल लेने सलमा खान अस्पताल पहुंची है। इस दौरान की फोटो वायरल हो रही है।
सामने आई इस फोटो में सलमा खान के चेहरे पर परेशानी दिख रही है। लोग इस फोटो को देख टेंशन में आ गए हैं।
सलीम खान की दूसरी वाइफ हेलेन भी अस्पताल पहुंचीं। सलमा और हेलेन एक ही कार पर बैठकर आई थी।
सलीम खान की सलामती के लिए फैंस समेत परिवार वाले दुआ कर रहे हैं।