सलमान खान का करियर खराब करने के आरोपों पर 'Sikandar' के निर्माता साजिद की पत्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानिए मामला

Sajid Nadiadwala's wife Warda Reply: 'सिकंदर' (Sikandar) के रिलीज होने के बाद प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान (Warda Khan Nadiadwala) पर सलमान खान (Salman Khan) का करियर खराब करने के बड़े आरोप लग रहे थे। इन आरोपों पर अब वर्धा खान ने कुछ लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Sajid Nadiadwala's wife Warda Reply: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को निर्माताओं ने 30 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 5 दिन हो गए हैं। ऑडियंस की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बाद भी सलमान खान की 'सिकंदर' की कमाई वीक डेज में घटकर सिंगल डिजिट में रह गई है। इस मूवी की लगातार खराब परफॉर्मेंस देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके लिए निर्माताओं को जिम्मेदार ठहराया है। कई लोगों ने सलमान खान का करियर खराब करने के लिए निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

Salman Khan and Sajid Nadiadwala's wife Warda

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ तो शर्म आनी चाहिए और सलमान खान का करियर खराब करने तक आप रुकोगे नहीं?' वहीं दूसरे ने साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा खान नाडियाडवाला को टैग करते हुए लिखा, 'तुम इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हो?' बता दें साजिद नाडियाडवाला की पत्नी ने भी सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' को प्रोमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वर्दा नाडियाडवाला ने 'सिकंदर' को लेकर पॉजिटिव रिव्यू शेयर किए थे, जो लोगों को पसंद नहीं आए। एक यूजर ने वर्दा को 'जाहिल औरत तक कहा।' ऐसे में अब वर्धा खान नाडियाडवाला ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ।'

End of Feed