बॉलीवुड

सांवले रंग और पतले पैर के कारण इस हसीना को नहीं मिला था 'सुल्तान' में रोल, सालों बाद बयां किया दर्द

गोरापन खूबसूरती का एकमात्र पैमाना नहीं और ना ही सांवलापन ‘कुरूपता’ की निशानी है, लेकिन फिर भी रंग रूप देखकर फिल्मों में रोल दिया जाता है। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्दा बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म में रोल नहीं दिया गया।

Image

Anupriya Goenka

अक्सर फिल्मों में रोल स्टार के कद-काठी को देखकर दिया जाता है। अगर किसी पहलवान के रोल के लिए किसी पतले इंसान को कास्ट किया जाएगा तो वो सही नहीं लगेगा। हाल ही में फेमस एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां किया है। 'टाइगर ज़िंदा है', 'पद्मावत' और 'वॉर' जैसी फिल्मों के साथ-साथ 'सेक्रेड गेम्स', 'अभय' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसे हिट ओटीटी शो में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में 'सुल्तान ' में एक रोल को लेकर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए करीब दस से ज्यादा बार ऑडिशन दिया है, लेकिन फिर भी वो अनुष्का शर्मा से जीत नहीं पाई।

11-12 टेस्ट के बाद भी फाइनल नहीं हुई एक्ट्रेस

अनुप्रिया गोयनका ने बताया कि मेकर्स इस फिल्म के लिए पहले नए लोगों की तलाश कर रहे थे, जिस कारण उन्होंने दस से ज्यादा बार इस रोल के ऑडिशन दिया। इस रोल के लिए एक्ट्रेस के 11-12 टेस्ट भी हुए थे। पहला और दूसरा ऑडिशन हुआ था। फिर एक म्यूजिक वीडियो टेस्ट भी हुआ था। फिर वैभवी के साथ एक डांस टेस्ट भी हुआ था। साथ ही अब्बास जफर के साथ रीडिंग हुई थी, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस इस रोल के लिए फाइनल नहीं हुई। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि शुरू में उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किस फिल्म के लिए वो ऑडिशन दे रही हैं। उन्हें 11-12 राउंड का ऑडिशन देने में करीब 1 महीने लग गए थे। अनुप्रिया ने कहा-"शुक्र है कि मेरे लिए वो पूरी प्रक्रिया एक महीने की थी। अगर वो 6-7 महीने या एक साल की होती तो इंसान केवल चिंता में ही रह जाता।

मैं निश्चित रूप से सांवली हूं

सुल्तान में रोल नहीं मिलने से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा दुख भी हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने ये स्वीकार किया इसे स्वीकार करना मुश्किल था। जब मुझे यह नहीं मिला, तो मुझे बहुत ही दुख हुआ। मैं निश्चित रूप से सांवली हूं, जिसपर मुझे बहुत गर्व है। मुझे सांवली रहना पसंद है, लेकिन मैं एक YRF एक्ट्रेस नहीं हूं। मेरे पास सबसे सुडौल पैर नहीं हैं..."

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article