बॉलीवुड

Kesari 2 Trailer Reaction: जलियांवाला बाग कांड का दृश्य देख खौल उठा लोगों का खून, यूजर ने कहा-"रोंगटे खड़े कर देने वाला..."

Kesari 2 Trailer Reaction: अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखकर लोग इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस क्या-क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Kesari 2 Trailer Reaction

Kesari 2 Trailer Reaction: अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में जलियांवाला बाग कांड का दृश्य दिखाया जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल रहा है। बता दें इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। आइए जानते है कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस क्या बोल रहे हैं।

पिछले लगभग ढाई साल में अक्षय कुमार ने 10 फिल्मों में काम किया है, लेकिन इनमें से 9 फिल्में फ्लॉप रही हैं, जिस कारण उनका समय बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने कहा-"केसरी चैप्टर 2 अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।" दूसरे ने लिखा-"अक्षय कुमार सर की एक्टिंग दिमाग उड़ा देनी वाली है।" तीसरे ने लिखा-"बिल्कुल रोंगटे खड़े कर देने वाला।" चौथे ने लिखा-"अक्षय कुमार इस पर बिल्कुल फिट बैठते हैं, उन्हें बकवास कहानियों के बजाय गंभीर भूमिकाएं करनी चाहिए। आर माधवन हमेशा की तरह कमाल की एक्टिंग कर रहे हैं।"

अक्षय कुमार किस रोल में आएंगे नजर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म में सी. शंकरन नायर का रोल करते हुए नजर आएंगे। जो एक प्रसिद्ध भारतीय बैरिस्टर हैं, जो भारतीय इतिहास के अशांत युग के दौरान सत्य और न्याय के लिए अपनी अटूट लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इतिहास के एक छिपे हुए अध्याय की खोज करती है, जिसमें बताया गया है कि कैसे नायर के दृढ़ संकल्प ने उन्हें एक अभूतपूर्व कानूनी लड़ाई में ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने के लिए प्रेरित किया। केसरी 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। केसरी 2 फिल्म केसली का सीक्वल है , जो 2019 में रिलीज हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article