इंडस्ट्री में नाम बनाना हर एक्ट्रेस का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम और शोहरत कमाई। लेकिन शादी के बाद एक्टिंग करियर से दूरी बना ली। इन हसीनाओं ने अपने सारा समय परिवार और बच्चों को दिया। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर नीतू कपूर का नाम शामिल है। इन हसीनाओं ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी।
कपूर खानदान की बहुएं शादी के बाद काम नहीं करती थी। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उस समय एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थी।
सोनाली बेंद्रे अपने समय की हिट एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2004 में एक्ट्रेस ने परिवार पर ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया।
सायरा बानो ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू किया था। एक्ट्रेस अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। दिलीप कुमार से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया।
करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। शादी के कुछ समय बाद ही उनका पति से तलाक हो गया।
ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। शादी के बाद एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बाद में ऐश ने बेटी अराध्या और परिवार को ज्यादा समय देने का फैसला किया।
भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। डेब्यू फिल्म के हिट होने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली। इसके बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
टिंकल खन्ना का करियर कुछ खास नहीं रहा था। शादी के बाद उन्होंने पूरी तरह से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ट्विंकल आज सक्सेफुल राइटर और बिजनेसनवुमन है।