Dilip Kumar Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन तीन साल पहले हए थे। एक्टर लंबे समय से बीमार थे। एक्टर के निधन से फैंस को झटका लगा था। एक्टर के पुणतिथि पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। सायरा ने दिलीप के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सायरो ने दिलीप कुमार को याद करते हुए लिखा, मैं अपना प्यार इस नोट के जरिए लिख रही हूं। उन सभी शुभचिंतकों, करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को थैक्यूं कहती हूं जिन्होंने मुझे मुश्किल समय संभाला। हर बुरे दौर से निकलने की और दिलीप साहब के लिए आज भी प्यार देखकर मैं शुक्रगुजार हूं। दिलीप साहब ने आने वाली 6 जेनरेशन को इंस्पायर किया है जो कि एक बड़ी बात है।
Dilip Kumar and Saira Bano (credit Pic: Instagram)
सायरा बानो ने दिलीप कुमार को किया याद
सायरा ने अपने पोस्ट में बताया कि दिलीप कुमार कैसे इंसान थे। उनकी दोस्त बड़े से बड़े और आम से आम लोगों से थी। हर किसी के लिए उनके मन में एक जैसा ही प्यार रहता है। हर किसी के वो एक भाव ही रहते थे। सायरा बानो ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, डियर यूसुफ जान, कुछ भी हो, हम फिर हाथ में हाथ डालकर चलेंगे। सोच हम साथ रहेंगे। जब तक समय का अस्तित्व है। तब तक हम साथ चलेंगे। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, मेरे दिन अनंत काल की तरफ खिंच रहे हैं और हर पल इस बात का गवाह है। मैं अक्सर उस प्यार और जीवन के बारे में सोचती हूं जो हमने साथ में बिताए। मैं अल्लाह का शुक्र अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे इस जीवन में आपसे मिलवाया। मैं हमेशा और हमेशा आपकी रहूंगी। लव सायरा बानो खान।
