बॉलीवुड

वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं Manushi Chillar, अंनत अंबानी की संगीत सेरेमनी में रूमर्ड कपल ने किया जमकर डांस

मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी में साथ नजर आए। दोनों को हर फंक्शन में साथ में स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

Image

Manushi Chillar- Veer Pahariya (credit Pic: Instagram)

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का संगीत समारोह हुआ। इस फंक्शन में मानुषी छिल्लर जमकर डांस करते नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ वीर पहाड़िया भी शामिल हुए जिसमें दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

मानुषी और वीर साथ में 'शो मी द ठुमका' गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए। मानुषी सिलवर कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मानुषी के साथ वीर भी मैचिंग आउटफिट में नजर आए। मानुषी, वीर के साथ शिखर और जाह्नवी कपूर भी स्टेज पर साथ में डांस करते दिखे। शिखर और वीर दोनों सगे भाई हैं।

मानुषी-वीर का डांस वीडियो हुआ वायरल

मानुषी और वीर की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। इससे पहले दोनों साथ में अनंत और राधिका के गरबा नाइट में नजर आए थे। बॉलीवुड के रूमर्ड कपल के लिंकअप की खबरें इस साल के शुरुआत में आई थी। दोनों साथ में कुछ समय पहले लंदन में साथ में वेकेशन पर गए थे। मानुषी इससे पहले बिजनसमैन निखिल कामंत को डेट कर रही थी। कपल का कुछ महीनों पहले ही ब्रेकअप हो गया था। दोनों के ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, वीर पहाड़िया सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर जल्द अक्षय कुमार की स्काईफोर्स के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में अक्षय के साथ कई सितारे नजर आने वाले हैं। मानुषी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। लेकिन उनकी कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article